27.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

उद्योग मंत्री देवांगन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सेमिनार में शामिल होंगे…

HomeRaipurउद्योग मंत्री देवांगन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सेमिनार में शामिल होंगे...

Date:

रायपुर :12 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

उद्योग विभाग के समन्वय से 12 जुलाई को शाम 4 बजे से होटल सयाजी रायपुर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सेमिनार आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। इस सेमिनार में स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि शेयर बाजार के माध्यम से निवेश प्राप्त किया जा सके। स्थानीय कंपनियों के लिए आईपीओ जारी करने और स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से निवेश प्राप्त करने के लिए एक मंच के रूप में यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम के राज्य समन्वयक के रूप में उद्योग विभाग का यह आयोजन प्रदेश की छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए निवेश प्राप्त करने का एक प्रयास होगा, स्थानीय कारोबारियों के लिए अपने उद्योग के विस्तार में निवेश प्राप्त करने का यह सबसे अच्छा माध्यम बनेगा। उद्योग मंत्री देवांगन ने कहा कि सेमिनार में शामिल होने वाले उद्यमी आईपीओ से जुड़कर नए निवेशकों से निवेश प्राप्त कर सकेंगे।

इस सेमिनार में निवेश करने के इच्छुक उद्योगों और कंपनियों को उनके एनएसई रजिस्ट्रेशन, हैंड हैंडलिंग, तकनीकी मार्गदर्शन और उनके दस्तावेज तैयार करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बुनियादी जानकारी दी जाएगी। अब तक 60 उद्यमियों ने इस संबंध में रुचि दिखाई है, शेष उद्यमी सीधे सेमिनार में शामिल हो सकते हैं।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...