दिनभर ड्यूटी करने के बाद फिर रात में बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHRAIPURदिनभर ड्यूटी करने के बाद फिर रात में बाइक चुराने वाला शातिर...

Date:

रायपुर : 12 जुलाई 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर गोलबाजार थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर महेश्वर ध्रुव को आज गिरफ्तार किया गया है। गोल बाजार पुलिस के मुताबिक रोशन अली ने थाना गोलबाजार उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.07.2024 को मोटर साइकिल होंडा एक्टिवा CG-04-DV-9419 को रहमानिया चौक के पास नयापारा, रायपुर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया | जिसके रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें आरोपी प्रार्थी के वाहन मोटर साइकिल को पैदल धुलाते दिखाई दे रहा था| तत्काल फुटेज को मोबाइल में लेकर लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी का थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत छोटापारा में स्थित एक होटल में पार्किंग का काम करता है | ज्ञात होने पर आरोपी रोशन अली को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी के मोटर साइकिल को चोरी करना स्वीकार किया | जिस पर आरोपी महेश्वर ध्रुव पिता तीजू राम ध्रुव उम्र 35 साल पता ग्राम गागरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) हाल पता – होटल गोल्डन आई, कोतवाली, रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटर साइकिल होंडा एक्टिवा CG-04-DV-9419 को बरामदगी किया जाकर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – महेश्वर ध्रुव पिता तीजू राम ध्रुव उम्र 35 साल पता ग्राम गागरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.) हाल पता – होटल गोल्डन आई, कोतवाली, रायपुर (छ.ग.)

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related