31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

दुर्ग डबल मर्डर , मौके पर पहुंचे दुर्ग एसपी…

HomeChhattisgarhदुर्ग डबल मर्डर , मौके पर पहुंचे दुर्ग एसपी...

Date:

दुर्ग: दुर्ग जिले के गनियारी गांव में बीती देर रात किसी ने घर में घुसकर दादी और उसकी पोती को टंगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब लोगों को पता चला तो वहां हड़कंप मच गया। दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

यहां गनियारी गांव में राजबती साहू (62 साल) और उसकी पोती सविता साहू (17 साल) रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे लोग रहते थे। बीती देर रात किसी ने धारदार हथियार (टंगिया) से दोनों के सिर में ताबड़तोड़ वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पिरवार को लोग उनके पास पहुंचे तो देखा कि दोनों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी है। हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डबल मर्डर होने से खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौक पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने के एसपी मौके पर ही मौजूद हैं।

ख़बरें और भी …हमारे व्हात्स्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...