27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

प्रबंध संपादक मीना राय का निधन…

HomeNationalप्रबंध संपादक मीना राय का निधन...

Date:

नई दिल्ली:  ‘समकालीन जनमत’ की प्रबंध संपादक, जन संस्कृति मंच उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा हम सब की अत्यंत प्रिय साथी मीना राय नहीं रहीं। आज 21 नवंबर की सुबह मस्तिष्क के पक्षाघात से उनका निधन हुआ। यह दौरा इतना घातक था कि इसने इलाज के लिए समय भी नहीं दिया और वह देखते-देखते हम सबसे दूर चली गईं। वह समाज, राजनीति और संस्कृति की दुनिया में फुलवक्ती कार्यकर्ता की तरह सक्रिय थीं। वे जनवादी और प्रगतिशील दुनिया की जरूरत थीं। उनका जाना इस दुनिया के लिए बड़ा आघात है। हम सबको शोक संतप्त और अवाक कर देने वाला है। इस आघात से उबरना आसान नहीं होगा।

मीना राय पेशे से शिक्षिका रही हैं। उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है। यह समझा भी जा सकता है। उनके जीवन साथी रामजी राय छात्र जीवन से ही पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे हैं और हैं। संप्रति वे भाकपा माले के पॉलिट ब्यूरो के सदस्य हैं। ऐसे में मीना राय जी के दायित्व को समझा जा सकता है। यह न सिर्फ उनका अपने बच्चों के प्रति रहा है बल्कि ऐसा ही समर्पण तमाम साथियों के साथ भी रहा है। अपनी बेटी समता, बेटा अंकुर और नातिन रुनझुन आदि को उन्होंने सृजनात्मक रूप से तैयार किया। अनेक साथियों को तैयार करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मां की तरह साथियों की देखरेख करना, उनका ख्याल रखना तथा उन्हें सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से तैयार करना, उनमें यह खास गुण था जिसके कारण उनमें गोर्की की ‘मां’ का रूप दिखता है। वे ऐसी ही मां और साथी रही हैं।

मीना राय जी सेवा मुक्त होने के बाद अपना संपूर्ण जीवन जनवादी व प्रगतिशील विचारधारा और साहित्य के प्रचार- प्रसार में लगा दिया था। वे जहां-जहां जाती उनका पुस्तक केंद्र वहां उनके साथ भ्रमण करता। सम्मेलन हो, रैली हो, सभा हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या कोई भी आयोजन हो, उनका पुस्तक केंद्र वहां मौजूद रहता। इसकी भूमिका घूमता पुस्तक केंद्र की रही है। जसम उत्तर प्रदेश का नौवां राज्य सम्मेलन इसी साल अक्टूबर के महीने में राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ मऊ में आयोजित हुआ था। वहां वे अपने पुस्तक केंद्र के साथ उपस्थित थीं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के अध्यक्ष मंडल में थीं। थोड़ी देर के बाद ही वे मंच छोड़कर अपने पुस्तक केंद्र पर पहुंच गईं। वह मंच की नहीं विचार की दुनिया की साथी रही हैं, जमीन और व्यवहार की साथी। ‘समकालीन जनमत’ की प्रबंधन व्यवस्था को जिस मजबूती के साथ उन्होंने संभाल रखा था, उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...