राजधानी के ज्वेलरी शॉप का नौकर ही निकला चोर…आरोपी से पुलिस ने बरामद किए लाखों के जेवर…

HomeCHHATTISGARHRAIPURराजधानी के ज्वेलरी शॉप का नौकर ही निकला चोर…आरोपी से पुलिस ने...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर राजधानी

रायपुर के मोवा इलाके में मौजूद एक ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रूपये के सोने के जेवर को भी बरामद कर लिया है। घटना रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र की है

जानकरी के मुताबिक टैगोर नगर सेक्टर 5 में रहने वाले सिद्धार्थ बेगानी ने थाना पंडरी में की गई शिकायत में बताया कि मोवा में उसकी स्वरूपचन्द ज्वेलर्स नाम से शॉप है। 24 अक्टूबर 2023 के दिन दशहरा पर्व होने से वह दुकान को दोपहर करीबन 2 बजे बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब उसकी शॉप में काम करने वाले कर्मचारी देवेन्द्र निर्मलकर दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के शटर में लगा ताला नहीं था और सेन्ट्रल लॉक खुला था। शॉप के काउंटर के डिस्प्ले का कांच टूटा था, जिसमें लगा हुआ सोने का 3 नग हार नहीं था।

घटना की सूचना के बाद दुकान संचालक सिद्धार्थ बेगानी ने पंडरी थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद में पुलिस ने दूकान में ही काम करने वाले युवक सूरज कुमार मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष पिता मधुरदास मानिकपुरी निवासी ग्राम पाड़ाभाट थाना खरोरा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी सूरज ने पूछताछ में अपने मालिक की ज्वेलरी शॉप में चोरी करने की बात कबूल की है।
आरोपी ने मौका पाकर पीड़ित की दूकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीनों सोने के हार बरामद कर लिए है जिसकी कीमत साढ़े 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...