31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

सुखा और गीला कचरा मिक्स देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, दो होटल संचालक पर लगा जुर्माना…

HomeRaipurसुखा और गीला कचरा मिक्स देने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी, दो...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में गंदगी करने और सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग नहीं देने वाले 41 लोगों पर 8000 रुपए जुर्माना किया गया। इसमें दो होटल संचालकों पर दो दो हजार रुपए जुर्माना किया गया। निगम आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी ने शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के साथ और गंदगी करने एवं सूखा एवं गीला कचरा को मिक्स करके देने और घरों से निकलने वाले कचरे को कहीं पर भी फेंकने वालों पर जुर्माना कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद से ही एस एल आर एम सेंटर सुपरवाइजर एवं सफाई दरोगा द्वारा लगातार जुर्माना कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार की रात होटल साई श्रद्धा एवं होटल साकेत के विरुद्ध सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने पर 2-2 हजार रुपए जुर्माना किया गया। इसी तरह सेंटर सुपरवाइजर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घूम कर सुखा एवं गीला कचरा को मिक्स रूप में देने, कचरे को रखने दो डस्टबिन का उपयोग नहीं करने और घरों से निकलने वाले कचरे को कहीं पर भी फेंकने पर जुर्माने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। एस एल आर एम सेंटर सुपरवाइजर द्वारा 39 लोगों पर जुर्माना कार्रवाई की गई।
शुरुआत में चेतावनी के तौर पर सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने वालों पर 100 रुपए जुर्माना किया जा रहा है। इसके बाद भी मिक्स कचरा देने पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के दिशा निर्देश के तहत दोगुना, चार गुना, 10 गुना जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने सभी सुपरवाइजर, सफाई दरोगा को अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करने, गंदगी करने वाले और सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग नहीं देने वाले, कहीं पर भी कचरा फेंकने वाले खासकर व्यवसायिक क्षेत्र में सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना कार्रवाई लगातार करने के निर्देश दिए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...