26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों/कॉलेजों में बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा…2 बड़ी घोषणा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में सभी स्कूलों/कॉलेजों में बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा…2 बड़ी घोषणा...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

हरिमोहन तिवारी रायपुर

छत्तीसगढ़ के फरसगांव में आयोजित एक आमसभा के दौरान राहुल गांधी ने लिए 2 बड़ी गांरटियों की घोषणा की है। जिसके तहत अब लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वही तेंदूपत्ता पर 4000 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और BJP अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। PM मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? UPA सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें।

पूर्व सीएम पर बिफरे:

आमसभा में सीएम बघेल ने कहा रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया। आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया। 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मोदी सरकार ने सबसे खाते में 15-15 लाख देने का वादा किया था, रोजगार देने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था पर एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। हमने कांग्रेस सरकार बनते ही शपथ लेने के बाद दो घंटे में ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 1700 आदिवासी किसानों को जमीन का पट्‌टा दिया गया। 4000 प्रति मानक बोरा से तेंदूपत्ता खरीदा जा रहा। सबसे ज्यादा गन्ना और मिलेट्स की कीमत छत्तीसगढ़ में है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...