36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर में प्रवेश प्रारंभ.

HomeRaipurइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर में प्रवेश प्रारंभ.

Date:

रायपुर : 17 फरवरी 2023

रायपुर: इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा की नहीं है बाध्यता |

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग के अधीन संचालित एक शासकीय होटल प्रबंधन संस्थान है । होटल प्रबंधन के विषयों पर शिक्षा प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम एवं एकमात्र इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नालॉजी एण्ड एप्लाई न्यूट्रीशन, नवा रायपुर में प्रवेश प्राप्त कर सकते है ।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर नेशनल कॉउन्सिल फॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड केटरिंग टेक्नालॉजी, नोएडा (उ.प्र.) से मान्यता प्राप्त होटल प्रबंध संस्थान है। इसमें होटल प्रबंधन के 03 वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ ही 04 वर्षीय पाठ्यक्रम के विकल्प के साथ स्नातक पाठ्यक्रम संचालित है । इंस्टीट्यूट में होटल प्रबंधन के स्नातक पाठ्यक्रम के साथ ही 01 वर्ष 06 माह के डिप्लोमा पाठ्यक्रम (डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेज सिर्विसेस, डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग आपरेशन्स) संचालित किए जा रहे हैं।  उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता नहीं है ।
उपरोक्तानुसार बी.एससी. डिग्री प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम को जे.एन.यू. नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है।  इस कार्यक्रम के पास आउट छात्रों को जे.एन.यू. की डिग्री प्रदान की जाएगी । जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) नई दिल्ली को भारत में विश्वविद्यालय श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त है ।
इंस्टीट्यूट के इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने के लिए दूरभाष नंबर +91-0771-2972411, +91-2990302 पर संपर्क किया जा सकता है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...