27.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया का आशीर्वाद लिया…

HomeRaipurबृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल के साथ रतनपुर स्थित मां...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 21 अक्टूबर /वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में माता के दर्शन किए। बृजमोहन अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल भी मौजूद रहीं।


बृजमोहन अग्रवाल देर शाम रायपुर से रतनपुर के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने मुंगेली जिला स्थित सरगांव में दंडी स्वामी आश्रम श्री महामेरू पीठम में पूजा अर्चना की और श्री 108 स्वामी श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम स्थित गुरुकुल के बच्चों से भी मुलाकात की । इसके बाद उनका काफिला रतनपुर के लिए निकला रात 8:00 बजे बृजमोहन अग्रवाल रतनपुर स्थित महामाया मंदिर पहुंचे। उन्होंने महामाया की पूजा अर्चना की और संध्या आरती में भी शामिल हुए। महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी और ट्रस्टी अरुण शर्मा, संतोष शर्मा समेत ट्रस्ट के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। महामाया माता का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ गिरजाबंध हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां भी पूजा अर्चना कर राम भक्त हनुमान का आशीर्वाद लिया।

खबर एवं विज्ञापन के प्रकाशनार्थ संपर्क करें : जी.भूषण राव (संपादक) 9993454909

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...