26.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

सड़क पर सामान रखने वाले व्यापारियों पर होगा एक्शन, लाेगों को मिलेगी अस्थाई पार्किंग,त्योहारी भीड़ से मिलेगी राहत …

HomeRaipurसड़क पर सामान रखने वाले व्यापारियों पर होगा एक्शन, लाेगों को मिलेगी...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने बाजार में भीड़ और ट्रैफिक के मसले पर रविवार को एक बैठक की। इस बैठक में तय किया गया है कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के जॉइंट मिशन के तहत कार्रवाई की जाएगी। रायपुर रेंज की आईजी रतन लाल डांगी और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारियों ने यह बैठक की।

बैठक में निम्नलिखित मसलों पर विचार विमर्श किया गया :

01. जो दुकानदार सड़क पर अपने सामान रखेंगे उन पर कार्रवाई होगी। सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
02. ट्रैफिक जाम करने वाले अवैध ठेले खोमचे पर फाइन और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
03. बाजार में लोगों को गाड़ियों की पार्किंग में समस्या आती है, इसे लेकर तय किया गया है कि जाम की स्थिति से निपटने लोगों को अस्थाई पार्किंग एरिया की सुविधा दी जाएगी।
04. शहर के कई हिस्सों पर ट्रैफिक मार्किंग जैसे एज मार्किग, ज़ेबरा क्रॉसिंग मिट चुकी हैं। इसे फिर से तैयार किया जाएगा। 05. सड़कों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं हैं, इन्हें तत्काल ठीक किया जाएगा। 06. कुछ चौराहों में लगे ट्रेफिक सिगनल बंद पड़े हैं, इन्हें शुरू किया जाएगा। 07. प्रमुख बाजारों में किसी भी ठेले या ऐसे दुकानदारों को काबिज नहीं होने दिया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम हो। लगातार कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को हटाया जाएगा।

रायपुर के सदर बाजार, मालवीय रोड, बंजारी मार्केट, गोलबाजार, संतोषी नगर बाजार, टिकरापारा, शास्त्री बाजार, पंडरी जैसे हिस्सों में भीड़ दिन ब दिन बढ़ रही है। इन सड़कों पर अभियान चलाकर ट्रैफिक और बाजार की स्थिति को सुधारने का काम किया जाएगा।

इस संयुक्त बैठक में नगर निगम उपायुक्त, ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह, सुशांतो बनर्जी, जोन कमिश्नर आर के डोंगरे जोन- 2, लोकेश चंद्रवंशी जोन -3, राकेश शर्मा जोन -4, सुशील चौधरी जोन -5, रमेश जायसवाल जोन -6, जसप्रीत बंबरा जोन -7, अरूण ध्रुव जोन -8, संतोष पाण्डेय जोन -9, दिनेश कोसरिया जोन -10 के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...