अवैध पैथलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक पर छापामारी ,किया सील |

HomeCHHATTISGARHअवैध पैथलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक पर छापामारी ,किया सील |

Date:

जांजगीर-चांपा: 15 फरवरी 2023.

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देशन में चिकित्सा विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 22 में संचालित पैथोलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक तथा ग्राम पेंड्री में संचालित तिवारी क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई किया । तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 22 जांजगीर में राम मेडिकल स्टोर के पीछे पैथोलैब कलेक्शन सेंटर एवं क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। जिसमें अवैध रूप से बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज एवं जांच राधेश्याम साहू पिता राम साहू द्वारा किया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा राधेश्याम साहू से पैथोलैब एवं क्लीनिक की वैध दस्तावेज दिखाने की मांग की गई। जिसमें उनके द्वारा किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर क्लीनिक एवं पैथोलैब को सील किया गया। इसी प्रकार ग्राम पेंड्री में पेट्रोल पंप के सामने सतीश तिवारी पिता आर बी तिवारी द्वारा तिवारी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीयन एवं क्लीनिक संचालन संबंधी आवश्यक दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने में असमर्थता बताई। बिना वैध दस्तावेज के क्लीनिक को अवैध तरीके से संचालन करना पाया गया। जिस पर छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट के तहत अवैध नर्सिंग होम क्लीनिक को सील किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार जांजगीर प्रशांत पटेल सहित स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की टीम शामिल है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...

छत्तीसगढ़ में दिनभर की 10 बड़ी खबरें: आज इन घटनाओं ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह से लेकर मुख्यमंत्री की...