32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात घर घुसकर लूट का प्रयास ,चाक़ू से हमला |

HomeChhattisgarhसिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात घर घुसकर लूट का प्रयास ,चाक़ू...

Date:

बिलासपुर : 15 फरवरी 2023

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर  सिविल लाइन क्षेत्र के नर्मदा नगर में लुटेरों ने रात 9.00 बजे घुसकर मारपीट की। उक्त मारपीट नकद रुपये लूटने के लिए किया गया | रुपये नहीं मिलने पर लुटेरों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में रहने वाले राधेश्याम चौकसे उम्र (74) वर्ष बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।वे यहांं पर अपनी पत्नी सीता चौकसे(70) व नातिन विदूषी(16) के साथ रहते हैं। बीच-बचाव करने आई उनकी नातिन को भी चाकू मार दिया। हमले में घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवार के अन्य सदस्य रायपुर में रहते हैं। रात नौ बजे के करीब तीनों मकान में थे। इसी बीच दो नकाबपोश उनके मकान में घुस गए। दोनों उन्हें चाकू दिखाते हुए रुपये और जेवर की मांग करते हुए धमकी देने लगे। रुपये देने से मना करने पर नकाबपोश लुटेरों ने सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इसे देख 16 साल की बालिका बीच-बचाव करने लगी। लुटेरों ने उसे भी चाकू से मार दिया। इधर लूटपाट का विरोध करने पर लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। हमले में लहूलुहान दादा-दादी को देखकर बालिका घबरा गई। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर सिविल लाइन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बालिका को मामूली चोटें आई हैं । पुलिस ने बालिका विदूषी से घटना के संबंध में जानकारी लेकर मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी और सिविल लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...