22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया बैठक |

HomeChhattisgarhBastarनक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में कलेक्टर एवं पुलिस...

Date:

रायपुर : 14 फरवरी 2023

बस्तर संभाग के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आयोजित की गई बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण, कार्यक्रम के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई आवश्यक जानकारी |

बस्तर संभाग के सभी राजनैतिक दलों को सुरक्षा मापदण्ड के संदर्भ में अवगत कराने हेतु समस्त जिला मुख्यालय में जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजनैतिक दलों की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कानून/सुरक्षा व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों के भ्रमण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्ड के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आवागमन की सूचना समय पूर्व दिये जाने के संबंध में बताया गया, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों के सुरक्षा आंकलन की कार्यवाही की जाकर आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा यह बताया गया कि विगत वर्षों में जिस तरीके से माओवादियों के प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये, माओवादियों के गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के कारणवश, बौखलाहट में माओवादियों द्वारा निहत्थे व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। माओवादियों की इस चुनौती को सामना करते हुये और बेहतर रणनीति के तहत् पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में कार्य की जायेगी ताकि माओवादियों की हिंसात्मक गतिविधियों को समाप्त करते हुये क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था स्थापित किया जा सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related