30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सिरपुर बनेगा वर्ल्ड हेरिटेज : विश्व संगीति कार्यक्रम का हुआ आगाज, मंत्री अकबर ने कहा – देश-विदेश तक जाएगी सिरपुर की प्रसिद्धि…

HomeChhattisgarhसिरपुर बनेगा वर्ल्ड हेरिटेज : विश्व संगीति कार्यक्रम का हुआ आगाज, मंत्री...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

महासमुंद. पुरातात्विक स्मारकों, समृद्ध परम्परा, सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का शुभारंभ आज बतौर मुख्य अतिथि मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नागार्जुन फाउंडेशन सिरपुर के अध्यक्ष भदन्त आर्य नागार्जुन सुरेई ससाई एवं कल्चरल सेंटर ऑफ एचएच दलाई लामा तिब्बत हाउस के डायरेक्टर गेशे दोरजी दामदुल ने की |

कार्यक्रम में सीएसआईडी के अध्यक्ष नंदकुमार साय, पुरातत्वविद, नागपुर महाराष्ट्र लेखक डॉ. सत्यजीत चन्द्रिकापुरे, ट्रेव्हल एंड टूरिज्म विभाग महाराष्ट्र डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी एम. खोब्रागड़े विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे | विश्व संगीति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सिरपुर एक ऐतिहासिक पुरातात्विक नगरी है. यहां विश्व संगीति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | इस आयोजन से सिरपुर की प्रसिद्धि देश-विदेश तक जाएगी |

मंत्री अकबर ने कहा, सिरपुर के विकास के लिए सिरपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है | इससे क्षेत्र के विकास और पर्यटन के मानचित्र में सिरपुर का नाम दर्ज होगा | प्राधिकरण के माध्यम से सिरपुर के विकास को पुनर्जीवित करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है | यह प्राधिकरण आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत आता है, जिसकी जिम्मेदारी मेरी है. इस क्षेत्र के अंतर्गत विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी दिया जाएगा | चूंकि यह वनक्षेत्र है इसलिए ग्राम सभा के प्रस्ताव पर सामुदायिक विकास के लिए एक हेक्टेयर जमीन दी जा सकती है |

उन्होंने कहा, सिरपुर विकास प्राधिकरण अंतर्गत 17 ग्राम पंचायत के 34 ग्राम शामिल हैं | इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने बधाई दी | सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने कहा कि आज इस कार्यक्रम का आयोजन सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व को देश दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है | प्राधिकरण का गठन हालांकि वर्ष 2015 में किया गया, लेकिन असली विकास 2018 के पश्चात हो रहा है | अब प्राधिकरण के पास खुद का कार्यालय, अधिकारी ,स्टाफ और संसाधन हैं | मुख्यमंत्री के इच्छा अनुरूप सिरपुर के विकास में कोई कमी नहीं होगा | हम सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज की ओर मान्यता दिलाने में आगे बढ़ रहे हैं |

इस दौरान संगीति कार्यक्रम में अंचल सहित देश के विभिन्न स्थानों से अतिथि लोग पहुंचे हैं | कार्यक्रम 9 सितंबर तक जारी रहेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम सिरपुर के लिए एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम है | बौद्ध अनुयायियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...