28 C
Raipur
Wednesday, March 25, 2026

कमोड मे शव मामले की जांच करेगी भाजपा की पांच सदस्यी जांच दल ,पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने की घोषणा…

HomeChhattisgarhकमोड मे शव मामले की जांच करेगी भाजपा की पांच सदस्यी जांच...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुर


जशपुरनगर : 13 अगस्त 2023 . जिला चिकित्सालय के मातृ शिशु वार्ड मे कमोड मे मिले नवजात शिशु का शव का मामला लगातार गहराता जा रहा है | इस मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी 5 सदस्यों की जांच कमेटी गठित की है| पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार ने बताया ,कि जिला चिकित्सालय से शहर के साथ पूरे जिले के लोग जुड़े हुए हैँ |

शुक्रवार को जो शर्मनाक घटना हुई है, उसने सबको झकझोर दिया है | इस मामले की जांच कर, दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रशासन कतई गंभीर नहीं है | इसलिए भाजपा ने पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए पार्टी स्तर पर जांच कराने का निश्चय किया है | इस टीम मे जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जनपद पंचायत जशपुर की पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रधान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, पार्षद नीतू गुप्ता और अंजेला भगत को शामिल किया है |

जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने मिडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया की घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुँचे प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी, घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं | रायमुनी ने मामले मे ब्यान दर्ज करने की प्रक्रिया को भी आपत्तिजनक बताया | उनका कहना था की जांच करने से पहले ही अधिकारी दावा कर रहे थे , नवजात के शव को बाहर से लाया गया है | अस्पताल मे भर्ती मरीजों का पंजीकरण का रजिस्टर फटा हुआ था और सीसीटीवी कैमरे बंद थे |

रायमुनी ने कहा की पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है की घटना के समय अस्पताल मे कोई डॉक्टर और नर्स उपस्थित ही नहीं था. इसलिए, प्रसूता के शौचालय जाने और बच्चा के कमोड मे गिरने की घटना की किसी को भनक भी नहीं मिली. घंटो बाद ज़ब सफाई कर्मचारी शौचालय पहुँचे तो उन्हें इसकी जानकारी डॉक्टरो को दी.कृष्ण कुमार राय और जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने जोर देकर कहा की मामले की गंभीरता से जांच कर, लापरवाही के दोषियों के खिलाफ हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा, सड़क मे उतर कर आंदोलन करेगी |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अवैध प्लाटिंग पर निगम की सख्त कार्रवाई, भाठागांव में मुरूम रोड काटकर लगाई रोक…

रायपुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु केसरी बगीचा क्षेत्र में लगभग...

बस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पापाराव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

बस्तर /रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• DKSZC सदस्य पापाराव ने...