खरसिया के पत्रकार एसडीओपी निमिषा पांडे के विरुद्ध FIR को लेकर अड़े…

HomeCHHATTISGARHखरसिया के पत्रकार एसडीओपी निमिषा पांडे के विरुद्ध FIR को लेकर अड़े...

Date:

बी.आर.कुर्रे,: खरसिया

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग को व्हाट्सएप कॉल से दी गई थी धमकी

खरसिया- 12 अगस्त 2023 नगर के तमाम पत्रकारों ने एक आपातकालीन बैठक कर (स्थानांतरित) एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने चौकी पुलिस में आवेदन दिया है। दरअसल पिछले शनिवार को प्रेस क्लब यूनिटी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग के द्वारा स्थानांतरण के बावजूद अधिकारियों के ना जाने को लेकर समाचार प्रसारित किया गया था, जिससे क्षुब्ध होकर एसडीओपी निमिषा पांडे द्वारा व्हाट्सएप काल से रात 9:51 पर धमकी दी गई थी।

ऐसे में प्रेस के सभी साथियो की आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें एसडीओपी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं एसपी कार्यालय रायगढ़, महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय उमेश पटेल कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय सांसद गोमती साय रायगढ़, जिलाधीश रायगढ़, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, पुलिस महा निरीक्षक रायगढ़, जनसंपर्क आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष रायगढ़ को एसडीओपी निमिषा पांडे के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने पत्रकार साथियो के द्वारा आवेदन भी दिया गया। वहीं नगर के समस्त पत्रकारों द्वारा शनिवार 12 अगस्त को चौकी पुलिस में दिए गए लिखित में आवेदन में कहा गया है कि यह कृत्य गंभीर अपराध है। वहीं निवेदन किया गया है कि एसडीओपी निमिषा पांडे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कृपा करें।

आपको बता दें , कि कैलाश गर्ग 40 वर्षों से लगातार पत्रकारिता करते आ रहे हैं, वहीं उनकी उम्र 70 वर्ष हो चुकी है। एसडीओपी निमिषा पांडे के धमकी भरे कल के बाद कैलाश गर्ग की मानसिक और शारीरिक स्थिति भी बिगड़ती चली जा रही है। उल्लेखनीय होगा कि किसी वरिष्ठ पत्रकार के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा बर्ताव किया गया है, तो सामान्य नागरिकों के साथ क्या गुजर रही होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...