ग्रामीण विधानसभा में संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद -कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प …

HomeCHHATTISGARHग्रामीण विधानसभा में संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद -कांग्रेस की सरकार...

Date:

रायपुर : जी.भूषण (12 अगस्त 2023 )

ग्रामीण विधानसभा में संकल्प शिविर के साथ शुरू हुवा चुनावी शंखनाद | 2023 में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प | कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा के बिरगांव स्थित गुरुकुल स्कूल में रखा गया था | संकल्प शिविर शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बंजारी माता के मंदिर पहुंचे ,जहां उन्होंने माथा टेककर माता से आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात संकल्प शिविर की शुरुआत हुई | जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी सचिव डॉ. सप्तगिरि उल्का,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे।

आपको बता दें , यह संकल्प शिविर प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। संभागीय सम्मेलन विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस अब बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रही है। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी। वही संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद भी हो गया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीन चौथाई की सरकार बनी थी | इस बार उससे आगे भी जाना है कांग्रेस सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर रही हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है | हमने सबको जोड़ने का काम किया सबको शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार होना चाहिए बोलने की स्वतंत्रता होनी चाहिए यह अधिकार किसने दिया कांग्रेस पार्टी ने दिया सबकी भाईचारा प्रेम की बात कौन करता है कांग्रेस पार्टी करता है | हम प्रेम और भाईचारे पर विश्वास रखते हैं | हम जोड़ने का काम करते हैं | प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि हमने 15 साल की सरकार देखी है और साढ़े 4 साल की सरकार भी देख रहे हैं | हमारी सरकार सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचा रही है, युवाओं को नौकरी दी जा रही है, चपरासी से लेकर अधिकारी तक कि भर्तियां निरंतर की जा रही है | कांग्रेस सरकार का मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं है, शांति लाना हमारी पहली प्राथमिकता है | छत्तीसगढ़ को आबाद करने कांग्रेस की सरकार आई है | कांग्रेस का कार्यकर्ता आज हर घर में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेगा तो उसका सिर झुकेगा नहीं क्योंकि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है, जिसका लाभ उन्हें मिला है।

वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सरकार ने अच्छा कार्य किया है, और इन कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है | भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करती थी | आज भूपेश बघेल की सरकार में गौठानों के माध्यम से गायों की अच्छी देखभाल हो रही है । वही विधायक की कार्यशैली और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नंद लाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी,सभापति कृपाराम निषाद आदि मौजूद थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...