22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

सरगुजा कमिश्नर ने जशपुर के फूड लैब का लिया जायजा,किया महिलाओं स्वावलंबन हेतु प्रोत्साहन…

HomeChhattisgarhसरगुजा कमिश्नर ने जशपुर के फूड लैब का लिया जायजा,किया महिलाओं स्वावलंबन...

Date:

आनंद गुप्ता : जशपुरनगर

हाइलाइट्स :

सरगुजा कमिश्नर ने जशपुर के फूड लैब का लिया जायजा . महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर स्वावलंबी बनने प्रोत्साहित किया . गौठानों में तैयार उत्पादों को इकठ्ठा कर फूड लैब में अच्छे से पैकिंग का कार्य किया जाता है .

जशपुरनगर 12 अगस्त 2023 : जशपुर जिले के एक दिवसीय भ्रमण में आई सरगुजा कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज जशपुर के फूड लैब पहुंचकर उत्पादित सामग्रियों का जायजा लिया। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद और पैकेजिंग की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर स्वावलंबी बनने प्रोत्साहित किया एवं आमदनी की जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ. रवि मित्तल, उपायुक्त श्री महावीर राम, अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर, एसडीम प्रशांत कुशवाहा, युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन एवं विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने हर्बल उत्पाद के चाय की चुस्की लेकर आनंद लिया और विभिन्न उत्पादों की पैकेजिंग की सराहना की।

कमिश्नर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सी-मार्ट और फूड लैब की सुविधा दे रही है, ताकि सभी महिलाओं के हाथों में रोजगार हो। उन्होंने समान पैकिंग की जानकारी ली और फूड लैब में रागी का बिस्किट, अदरक इलाइची वाली चाय पत्ती, ग्रीन टी, काली चायपत्ती, गुलाब मसाला चायपत्ती, कैंसर मसाला चायपत्ती, रागी कुकीज़ और चावल,आचार दाल, काजू सहित अन्य सामग्री के पैकिंग कार्य का अवलोकन किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न गौठानों में तैयार उत्पादों को फूड लैब में इकठ्ठा किया जाता हैं। फिर अच्छे से पैकिंग की जाती है और सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जाता है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...