21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अतिथि शिक्षक संघ आज करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग के लिए मोर्चा…

HomeChhattisgarhअतिथि शिक्षक संघ आज करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन, नियमितीकरण की मांग के लिए...

Date:

रायपुर : 12 अगस्त 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्या मितान अतिथि शिक्षक कल्याण संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार से अतिथि शिक्षक कल्याण संघ ने नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन शुरु किया है। विद्या मितान संघ का प्रदर्शन 13 अगस्त तक चलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षक संघ आज अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक कल्याण संघ का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन तूता धरना स्थल में किया जाएगा।

जानकारों के अनुसार, कर्मचारियों ने बताया कि पिछले चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी के नेता हमारे आंदोलन पंडालों में आते रहे और यही कहते रहे कि उनकी सरकार बनी तो 10 दिनों में नियमित करेंगे। मगर अब तक वादा न पूरा होने की वजह से कर्मचारी परेशान हैं, कई बार विभागों में जानकारी मांगी गईं, लगा कि अब बात बनेगी। मगर हमेशा की तरह नियमितीकरण अटका ही हुआ है। इसी कड़ी में आज विद्या मितान अतिथि शिक्षक संघ ने अर्धनग्न प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related