33.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

प्रदेश की 7 पावन नदियों का जल लेकर शिव जी का अभिषेक, निकाली गई कांवड़ यात्रा, महादेव घाट भी पहुंचे शिव भक्त…

HomeChhattisgarhप्रदेश की 7 पावन नदियों का जल लेकर शिव जी का अभिषेक,...

Date:

रायपुर में एक अनोखी कांवड़ यात्रा निकाली गई। 7 पावन नदियों के जल से भगवान महादेव का अभिषेक किया गया। सावन महीन के सोमवार के दिन शहर के युवाओं ने सुबह सुबह एक कावड़ यात्रा निकालकर भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्री बैधनाथ धाम में जाकर जल अभिषेक किया।

कावड़ यात्रा लेकर मोतीबाग चौक मंदिर पहुंचे समाज सेवी सीए अमित चिमनानी ने बताया यात्रा में बच्चो ,बुजुर्गो ने भी भाग लिया ,कुछ बच्चे शिव जी के स्वरूप में दिखे,रास्ते में लोगो ने श्रद्धा भाव से उन्हें नारियल भी चढ़ाए। इस यात्रा में लोग 7 नदियों गौमुख गंगाजल /महादेव घाट जल /शिवनाथ नदी जल /त्रिवेणी संगम जल /महादेव नदी जल/अरपा नदी जल/ नर्मदा नदी का जल लेकर भगवान भोलेनाथ के पास पहुंचे उनका अभिषेक किया। कावड़ यात्रा के दौरान देश भक्ति की झलक दिखी सफेद कपड़ों में वंदे मातरम के बैनर पोस्टर लिए देशभक्त नागरिक बोल बम के नारे लगाते रहे। यात्रा में शामिल छोटे बच्चों को कांवड़ यात्रा का महत्व बताया गया। आयोजकों ने कहा कि इससे बच्चों में सनातन संस्कृति की जागरुकता भी आएगी। पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवर राम नगर कटोरा तालाब ने कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यात्रा में शंकर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद शादिजा,भारतीय सिंधु सभा के मुरलीधर शादीजा,जैन समाज से तनय लूनिया,जयेश बोथरा , चयन जैन विश्व हिंदू परिषद से योगेश सैनी, वात्सल्य मूर्ति ,सर्व समाज समिति से जयराम दुबे,दलविंदर बेदी,गंगनदीप सिंह, बढ़ते कदम से बंटी जुमनानी महावीर नगर पंचायत से अजय जयसिंघानी,टिकरापारा पंचायत से झामनदास बजाज, ॐ मंडली से रोहित सिंह,बड़ी संख्या में भक्त गण माजूद रहे ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...