37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

पुलिस मुखबिर बनने पर हत्या, नक्सलियों ने ली इस वारदात की जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhपुलिस मुखबिर बनने पर हत्या, नक्सलियों ने ली इस वारदात की जिम्मेदारी...

Date:

पुलिस मुखबिर बनने पर हत्या, नक्सलियों ने ली इस वारदात की जिम्मेदारी

मनीष साहू : भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापुर : 05 जुलाई 2023 : कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत जूंगड़ा गांव में ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है. 26 जून को जूंगड़ा निवासी सनकू राम गोटा का शव सड़क पर मिला था. पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने बैनर बांधकर ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी ली. हत्या के एक हफ्ते बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा आलपरस मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर सनकू राम गोटा की हत्या की बात कबूली. नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में हत्या करना स्वीकार किया है. बैनर में लिखा है कि पार्टी का समाचार कोयलीबेड़ा थाने में देने के कारण मौत के घाट उतारा गया है.

नक्सली जब किसी व्यक्ति को मुखबिरी के शव में हत्या करते है तो वही पर्चा छोड़ कर जाते है. या दूसरे तीसरे दिन बैनर-पोस्टर लगाकर हत्या करने की जिम्मेदारी लेते है. सनकू राम गोटा की हत्या 26 जून को हुई थी, नक्सलियों ने इसकी जिम्मेदारी सप्ताह भर बाद ली है. कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि 26 जून को दोपहर 1 बजे ग्राम जूंगड़ा के सनकु राम गोटा की मृत्यु/हत्या की सूचना को लेकर सरपंच (पानीडोबिर) के नेतृत्व में ग्रामीण थाना आए थे. मामले की जांच जारी थी. इसी बीच नक्सलियों ने बैनर लगाकर हत्या की बात स्वीकारी है. सारे पहलुओं की जांच की जा रही है.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...