वन विभाग की टीम ने टाइगर की खाल के साथ 7 लोगों की किया गिरफ्तार, बाघ का शिकार ? जाँच जारी …

HomeCHHATTISGARHBIJAPURवन विभाग की टीम ने टाइगर की खाल के साथ 7 लोगों...

Date:

बीजापुर : 02 जुलाई 2023

जंगल विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाघ की खाल बरामद की गई है। फिलहाल टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बाघ का शिकार कहां से किया गया है। दो पुलिस वालों की संलिप्तता भी सामने आई है।

हाइलाइट्स

  • बीजापुर में बाघ की खाल बरामद
  • बाघ की खाल के साथ 7 गिरफ्तार
  • अवैध शिकार विरोधी दल की कार्रवाई
  • बाघ का शिकार कहां हुआ, जांच जारी

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वन विभाग ने ग्रामीणों के पास से बाघ की खाल बरामद की है। विभाग ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के दल ने इंद्रावती बाघ अभयारण्य क्षेत्र में शुक्रवार को रूद्रारम गांव में घेराबंदी कर सात लोगों आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम और किशोर दशराहिया को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से बाघ की खाल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले के दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

अभयारण्य के उपनिदेशक गणवीर धम्मशिल ने बताया कि विभाग को मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इंद्रावती बाघ अभयारण्य, उदंती-सीतानदी बाघ अभयारण्य (गरियाबंद जिला) के अवैध शिकार विरोधी दल और बीजापुर वन मंडल के कर्मियों के संयुक्त दल ने यह कार्रवाई की है।

किस क्षेत्र में हुआ बाघ का शिकार?
उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाघ किस क्षेत्र का था और उसे कब मारा गया। उदंती सीतानदी बाघ अभयारण्य के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मारा गया बाघ कम उम्र का था, तीन-चार माह पहले उसका शिकार किया गया था। जैन ने बताया कि अवैध शिकार के क्षेत्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि खाल की तस्वीर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को भेजी जाएगी जिससे उसकी धारियों का बीजापुर या महाराष्ट्र के निकटवर्ती जंगल में लगाए गए ट्रैप कैमरों में कैद बाघ की छवियों से मिलान किया जा सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...