32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

घर के पास दुकान पर खड़ा था युवक, गोली मार हत्या की गई.. परिजन ने दोस्तों पर ही लगाया आरोप…

HomeUttarpradeshघर के पास दुकान पर खड़ा था युवक, गोली मार हत्या की...

Date:

राजापुर उचवा गढ़ी में आदिल अली (17) की राशिद और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पेशे से ई-रिक्शा चालक की मौत केस में 5 टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के उचवा गढ़ी में शनिवार रात को एक किशोर की कथित तौर पर उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि शनिवार देर रात को कैंट थाने को सूचना मिली कि राजापुर उचवा गढ़ी में आदिल अली (17) की राशिद और उसके दो साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।उन्होंने बताया कि इस मामले में तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पांच टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। भूकर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आदिल ई-रिक्शा चलाता था।

शनिवार की रात साढ़े 10 बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर लौटा और घर पर ई-रिक्शा खड़ा कर वह चाय पीने के लिए बाहर निकल गया। तहरीर के मुताबिक, राजापुर मार्ग पर पान की दुकान पर वह बातचीत कर रहा था, उसी वक्त तीन युवकों ने आदिल को गोली मार दी और इसके बाद वे भाग गए। आदिल के परिजनों ने राशिद, पंकज और सनी नाम के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...