36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

झारखण्ड के डॉक्टरों की टीम हेलीकाप्टर से जायेगी ओड़िसा,घायलों को मिलेगी सहायता …

HomeJharkhandझारखण्ड के डॉक्टरों की टीम हेलीकाप्टर से जायेगी ओड़िसा,घायलों को मिलेगी सहायता...

Date:

राखी श्रीवास्तव : 04 जून 2023

ओडिशा के बालासोर में भीषण सड़क हादसे में झारखंड के भी कई यात्री घायल हुए है। झारखंड के घायल यात्रियों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार भी प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डॉक्टरों की एक टीम ओडिशा जाएगी।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा के बालाजोर में ट्रेन हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रांची से रविवार को एक विशेष टीम ओडिशा के लिए रवाना होगी। हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में झारखंड के यात्रियों से मुलाकात की टीम की ओर से उन्हें हरसंभव मदद प्रदान किया जाएगा। हादसे में घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सभी जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से घायलों को सहायता उपलब्ध करने का प्रयास :

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों को हादसे से प्रभावित राज्य के यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिलों की ओर से हादसे से प्रभावित यात्रियों की सूची बनाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी अपने स्तर से घायल यात्रियों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखण्ड के पतरातू में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े ब्रांड के नाम पर चल रहा था खेल…

झारखण्ड/भारत हाइलाइट्स तालाटाड़ इलाके में एक्साइज विभाग की बड़ी छापेमारी नामी...

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...