29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

ऑनलाइन ऑर्डर महंगा पड़ा, खाते से कट गए 50 हजार रुपये…

HomeChhattisgarhऑनलाइन ऑर्डर महंगा पड़ा, खाते से कट गए 50 हजार रुपये...

Date:

संजय तिवारी : पत्थलगांव

02 जून 2023

कांसाबेल में ऑनलाइन एप के माध्यम से खरीदारी करने के दौरान धोखाधड़ी हो गई। व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपये कट गए। व्यवसायी ने इसकी सूचना कांसाबेल पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक़ कांसाबेल में कपड़ा व्यवसायी लक्ष्मण गर्ग ने पुलिस को बताया की उसकी बेटी तानी ने ऑनलाईन कुछ सामान ऑर्डर किया था।

आपको बता दें,इस सामान की डिलीवरी के लिए मोबाईल नंबर 94242-13506 में मोबाईल नंबर 7464022759 से काल आया, की आपने जो समान मंगाया है ,उसके बारे में डिटेल पता और समान के बारे में जानकारी दिया और बोला कि 5/- रूपये ट्रांसफर कीजिए तभी यह डिलीवरी एक्टीवेट होगा ,नही तो समान वापस चला जायेगा | इस बात पर बेटी तानी बोली कि डिलीवरी बाय आयेगा तो 5/- रूपये दे दूंगी | फिर बोला बिना ट्रांसफर किये सिस्टम एक्टीवेट नही होगा, समान की डिलीवरी नही हो पायेगा | पांच रुपये फीस अलग से देनी होगी। उक्त फीस देने के लिए एक लिंक दिया गया, जिस पर बेटी तानी ने खाते की पूरी जानकारी भर दी। लेकिन शाम को व्यवसायी के खाते से 49971रुपये कट गए। इसके बाद अहसास हुआ कि धोखाधड़ी हुई है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...