HomeCHHATTISGARHRAIPURधान खरीदी में गड़बड़ी रोकने सरकार सख्त, खसरा और फसल विसंगतियों की...

Date:

धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने सरकार सख्त, खसरा और फसल विसंगतियों की जांच के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश…

15 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी खसरा मैपिंग, खेतों में पहुंचकर होगा फसल और रकबे का भौतिक सत्यापन; 30 नवंबर तक शासन को देनी होगी सत्यापित रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और वास्तविक धान उत्पादक किसानों को ही इसका लाभ सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य एवं राजस्व विभाग ने खसरा और फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी निर्देशों के अनुसार, खसरा मैपिंग की प्रक्रिया 15 जनवरी 2027 तक पूरी करनी होगी। इसके तहत राजस्व अभिलेखों का डिजिटल मिलान किया जाएगा, ताकि प्रत्येक खेत में बोई गई वास्तविक फसल और उसके रकबे का सही रिकॉर्ड तैयार हो सके।

तहसीलदार करेंगे खेतों का भौतिक सत्यापन, फोटोग्राफ और पंचनामा बनाना अनिवार्य

सरकार के निर्देशानुसार तहसीलदार राजस्व अभिलेखों में दर्ज फसल और रकबे का वास्तविक स्थिति से मिलान करेंगे। जिन मामलों में फसल संबंधी दावा-आपत्तियां सामने आएंगी, उनका मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। विशेष रूप से ऐसे किसानों के खेतों की जांच होगी, जिनके राजस्व रिकॉर्ड में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन उन्होंने धान की खेती करने का दावा किया है। सत्यापन के दौरान मौका पंचनामा तैयार करने के साथ खेतों के फोटोग्राफ लेना भी अनिवार्य किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखना और फसल तथा रकबे से जुड़ी विसंगतियों को दूर करना है। सभी जिला प्रशासन को सत्यापित एवं अद्यतन जानकारी 30 नवंबर 2026 तक शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

23 नवंबर तक 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी, 70 हजार से ज्यादा किसानों ने बेचा धान

प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 23 नवंबर तक प्रदेश में 70 हजार 979 से अधिक किसानों से 2.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी थी। अकेले 23 नवंबर को लगभग 63 हजार 74 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इस खरीफ सीजन में 28 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों को सुविधा देने के लिए सरकार ने 360 नए धान उपार्जन केंद्र भी शुरू किए हैं। ऐसे में खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की प्रक्रिया को धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है। इससे वास्तविक उत्पादकों की पहचान करने और खरीदी में संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, महापौर और कलेक्टर ने किया निरीक्षण…

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश,...