HomeCHHATTISGARHBalodपहलवानों के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस: सांसद बृज भूषण के पुतले...

Date:

पहलवानों के समर्थन में उतरी युवा कांग्रेस: सांसद बृज भूषण के पुतले की निकाली शव यात्रा, गटर में फेंककर मारे पत्थर…

बालोद: 01 जून 2023

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि, अभी प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। हम अपने देश के नाम को पूरे विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले उन खिलाड़ियों के साथ हैं। आज जब उन्हें सरकार के मदद की आवश्यकता है, तब सरकार पूरी तरह से आरोपी के साथ खड़ी हुई है। यह आखिर कहां का न्याय है।

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस अब दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतर आई है। बालोद में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद बृज भूषण सिंह के पुतले की शहर में शव यात्रा निकाली। इसके बाद पुतले को ले जाकर गटर में फेंक दिया और उस पर पत्थर मारे। युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री पर सांसद को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि, हम युवा कांग्रेसी यह समझते हैं कि बृज भूषण सिंह का सही स्थान यह गटर ही है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को सांसद बृज भूषण सिंह का पुतला लेकर जय स्तंभ चौक पर एकत्र हो गए। फिर वहां से नारेबाजी करते हुए पुतले की शव यात्रा निकाली। इसके बाद उसे लेकर जाकर गटर में फेंक दिया। युवा कांग्रेस नेता साजन पटेल ने कहा कि सांसद जो की एक सम्मानित पद है और बृजभूषण सिंह इसकी गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। वह खिलाड़ी जो देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर ट्रॉफी मेडल लाते हैं। प्रधानमंत्री उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। अब वहीं खिलाड़ी अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं तो प्रधानमंत्री साथ नहीं दे पा रहे हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महासमुंद जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनी 55 लोगों की समस्याएं…

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को प्राथमिकता से...