34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

SECL मुख्यालय के 6 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई…

HomeChhattisgarhSECL मुख्यालय के 6 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई…

Date:

31.05.2023 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को दिनांक 31 मई 2023 को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

दिनांक 31.05.2023 को अजय कुमार पांडे महाप्रबंधक (वित्त), नीलांबर महंता मुख्य प्रबन्धक (खनन), अरविंद पातुरवार, मुख्य प्रबन्धक (सिविल),  टी सत्य प्रसाद, प्रबन्धक (सचिवीय),  सुनीता दास, वरिष्ठ लिपिक, एवं विश्व मोहन चौबे वरिष्ठ डुप्लीकेट ऑपरेटर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।  सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।      

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन, निदेशक (कार्मिक), निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.एन. कापरी, देबाशीष आचार्या, महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/कल्याण), जयंत कुमार खमारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, डा. के.एस. जार्ज, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने निभाया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...