कल 1 से 3 जून तक राष्ट्रिय रामायण महोत्सव का आयोजन ,आम जन के लिए महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में है निःशुल्क प्रवेश…

HomeRAIGARHकल 1 से 3 जून तक राष्ट्रिय रामायण महोत्सव का आयोजन ,आम...

Date:

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ में 01 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल |

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर रायगढ़ को 354 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए भव्य मंच है तैयार | राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित 12 राज्यों की रामायण मंडलियां देंगी प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल की मंडलियों की होगी प्रस्तुति | कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम | मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकत |

रायगढ़/रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए 01 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और रायगढ़ को 354 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
संस्कृति विभाग के तत्वाधान में रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और इंडोनेशिया ने स्वीकृति दे दी है। इन दोनों देशों के रामायण मंडली से जुड़े कलाकार अपनी नयनाभिराम प्रस्तुति देंगे। रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होने वाली इस महोत्सव में इन देशों के अलावा छत्तीसगढ़ सहित असम, केरल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल इन 12 राज्यों के मानस मंडलियां भी शामिल होंगी। इस महोत्सव में रामायण के अरण्य कांड पर नृत्य नाटिका की विशेष प्रस्तुति होगी। इसके अलावा प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 3 जून को केलो महाआरती का भी आयोजन होगा। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में आमजन का प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। रायगढ़ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा महोत्सव की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहे है और आयोजन से जुड़े अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहें है। इस महोत्सव में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी।
दूसरे दिन 02 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ :7 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर और 8 किलो एक्सपायरी खोवा जब्त, लाइसेंस निलंबित…

रायगढ़, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष जांच...

रायगढ़ में जंगल के अंदर जुए का बड़ा अड्डा बेनकाब: 33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख का सामान जब्त…

रायगढ / छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ियां, नगदी...