27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

अरपा नदी में नहाने गए दो मासूमों की नदी में डूबने से मौत …

HomeChhattisgarhअरपा नदी में नहाने गए दो मासूमों की नदी में डूबने से...

Date:

बिलासपुर : स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गर्मी की छुट्टी में नानी घर गए दो परिवार में एक कि बेटी तो दुसरे परिवार के बेटे की नदी डूबने से मौत हो गयी | दोनों अच्छे अपने मामा के साथ अरपा नदी के किनारे गए थे |

बिलासपुर: कोटा थाना क्षेत्र के अपने मामा घर घुमने आये दो परिवारों के दो भाई बहनों की नदी में नहाते समय नदी में डूब जाने से मौत हो गयी | पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गयी है | तखतपुर के रहने वाले गाम संदील निवासी देवेन्द्र साहू पिता विनोद साहू उम्र 6 वर्ष और कोटा क्षेत्र के बरद्वर निवासी पूनम साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 12 वर्ष छेर्काबांधा लारीपारा गाँव के रहने वाले अपने मामा लव कुमार के घर गर्मी की छुट्टी मनाने आये हुवे थे |

शनिवार की सुबह लगभग 10.30 बजे के आसपास अपने मामा लव कुमार के साथ गाँव के ही अरपा नदी नहाने गए थे | बताया जा रहा है कि मामा उन्हें नदी के किनारे बैठकर शौच के लिए कुछ दूर गया हुवा था | तभी एक बच्चा देवेन्द्र नदी में उतर गया और डूबने लगा | जिसको बचाने के लिए 12 वर्षीय पूनम भी नदी उतर गयी ,जिसको बचाते बचाते नदी के गहराए में चले गए जिसके चलते दोनों की नदी में डूब जाने मौत हो गयी | इस घटना के बाद मामा जब जब लौटा तो नदी के किनारे उनमे से छोटा बच्चा लक्ष्य से पूछा तो पूनम और देवेन्द्र का नदी में जाना बताया | जिसे सुनकर मामा के होश उड़ गए | घबराये लव कुमार ने नदी में तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल पाया | जिसके पश्चात् आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी | घंटों मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को देर रात नदी से बाहर निकाला गया | दोनों शवों को कोटा थाना के द्वारा परिवारों को सौंप दिया गया है | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...