30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

HomeRaipurशराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान

Date:

रायपुर: 27 मई 2023

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि कथित शराब घोटाले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी और ईडी ने 2020 में आईटी (आयकर) विभाग की जांच के संबंध में छापे मारे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शराब घोटाले में कोई ईसीआईआर (प्रवर्तन मामलों की सूचना रिपोर्ट) दर्ज नहीं किया था।

रायपुर में स्वामी विवेकानंद विमानतल पर नई दिल्ली जाने से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब तक ईसीआईआर पंजीकृत नहीं होगा तब तक ईडी कार्यवाही नहीं कर सकती है।”


बघेल ने कहा, ”शराब मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है। आईटी विभाग ने 2020 में ‘डिस्टिलर्स’ और अधिकारियों के यहां छापेमारी की थी। उन छापों में ‘डिस्टिलर्स’ ने शपथ पत्र दिया था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन शपथ पत्र में सभी विवरण हैं। ईडी उन्हीं डिस्टिलर्स से पूछताछ कर रही है और अब गलत काम करने का दावा कर रही है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”या तो शपथपत्र सही हैं तो यह (ईडी के छापे) गलत है या यदि यह सही है तो वे शपथपत्र गलत हैं। आखिर आईटी भी एक केंद्रीय एजेंसी है और 2020 में इसकी जांच के दौरान शपथ पत्र तैयार किया गया था।”

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ त्रिलोक ढिल्लों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास क्या था? मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसके पास 25 करोड़ रुपये की एफडी (मियादी जमा) थी और उसने एक असुरक्षित ऋण लिया था। यह सब कागज पर है। आप (ईडी) उसे गिरफ्तार कर रहे हैं। उसी समय एक अन्य शराब बनाने वाले के परिसर में की गई छापेमारी में 26 करोड़ रुपये के गहने जब्त किए गए और वह गवाह बन गया।’’ बघेल ने कहा, ”लाभ की स्थिति में यदि कोई है तो वह डिस्टिलर है। क्योंकि वहां बोतलें, होलोग्राम बदले जाते हैं। बिना टैक्स वाली बोतलें कारखानों से निकलती हैं, तो सबसे पहले मुनाफाखोर कौन होगा, जाहिर तौर पर डिस्टिलर्स, और अब वे सभी गवाह हैं।”

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...