30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

कार्यकर्ताओं से कहा, चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और भाजपा का झंडा बुलंद रखना है – बृजमोहन

HomeChhattisgarhकार्यकर्ताओं से कहा, चुनावी वर्ष है, पूरी ताकत के साथ मैदान में...

Date:

विधायक बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में भाजपा सिविल लाइन मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न।


रायपुर : भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल की कार्यसमिति बैठक विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित मंडल के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। विशेष रुप से केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान पर बात रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह चुनावी वर्ष है ऐसे में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है और अपनी पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा का झंडा बुलंद करना है।

बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि केंद्र की हमारी भाजपा सरकार की बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। जिसमें सभी भाजपा मंडलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में हमारा भारत देश तरक्की की राह में काफी आगे बढ़ चुका है। अपनी इस उपलब्धियों को विभिन्न 11 कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने यहां जो जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है उन मुद्दों को भी जनता के बीच रखना है।

इस अवसर पर ललित जयसिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, स्वप्निल मिश्रा, बॉबी खनूजा, अमर दास खट्टर, राजेश जैन, बबला होतवानी, कचरू साहू, बिंदु महेश्वरी, मनोज राजपूत आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related