23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

सस्ती परिवहन सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे यात्री, कारण जानकार हैरान हो जायेंगे …

HomeChhattisgarhसस्ती परिवहन सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे यात्री, कारण जानकार...

Date:

कोरबा: प्रतिनिधि

कोरबा: 22 मई 2023 : जिले में सस्ती परिवहन सुविधा का लाभ यात्रियों को नहीं लेने दिया जा रहा है। पहले निजी बस और ऑटो चालक लगातार इनको अपना निशाना बना रहे है। कई मर्तबा तो यात्रियों को सिटी बस से उतार कर जबरन ऑटो में बैठाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा ये विवाद अब हिंसक झड़प में बदलता जा रहा है। बीते दिनों हुई मारपीट की घटना के बाद आज एक बार फिर कोरबा रेलवे स्टेशन में सिटी बस के एक ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ऑटो चालक 40-50 की संख्या में थे जिन्होंने आते ही सिटी बस में तोड़फोड़ करने के साथ ही ड्राइवर के साथ मारपीट किया है।

दरअसल आज दोपहर करीब 2 बजे यहां ट्रेन के समय यात्रियों को लेने खड़ी करीब आधा दर्जन सिटी बसों के आगे ऑटो चालकों ने अपनी गाड़ी लगा दी। बावजूद यात्री सिटी बस में सवार हो गए। जब एक ड्राइवर ने इसका विरोध करते ऑटो हटाने गाड़ी ले जाने की बात कही तो ऑटो चालकों का दल बिफर पड़ा और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना को देख बाकी के सिटी बस ड्राइवर काफी डर गए और उन्होंने अपनी सवारी उतार खाली बसों को पुराना बस स्टैंड में खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी जब अन्य सिटी बस चालको को लगी तो वो भी अपनी बसों के साथ पुराना बस स्टैंड पहुंच गए। यहां अचानक 30 से अधिक बसों के खड़ा हो जाने से जाम की स्थिति बन गई है। दूसरी ओर सभी भयभीत सिटी बस ड्राइवर कोतवाली थाने पहुंच पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे है।

ड्राइवरों का कहना है कि ऑटो चालक महंगे दर में सवारियों को ले जाते है जबकि सस्ता व सुरक्षित माहौल में यात्री यात्रा करना चाहते है इसीलिए ऑटो चालक बार-बार उनको परेशान कर रहे है।जब तक इस मामले को लेकर ऑटो चालक और सिटी बस ड्राइवरों के साथ प्रशासन बैठक नहीं करता तब तक स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। इधर यात्रियों का साफ कहना है कि जिस यात्रा को ऑटो में करने पर उनको 50 रुपये खर्च करने पड़ते है वहीं सिटी बस 10 रुपये में ही उनको उनकी मंजिल तक पहुंचा देता है ऐसे में सिटी बस का संचालन सुचारू रूप से होना चाहिए।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...