31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद,दिनदहाड़े युवक की हत्या …

HomeChhattisgarhबिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद,दिनदहाड़े युवक की हत्या ...

Date:

बिलासपुर में एक बार फिर गेंगवार का मामला सामने आया है | मंगलवार शाम शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकु मारकर हत्या कर दी गयी | पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुटी है | इस घटना से एक बार फिर पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है |

बिलासपुर : 17 मई 2023

शहर में एक के बाद एक गैंगवार के मामले बढ़ते जा रहे हैं , बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक की हत्या कर दी गयी है | मामले में आशंका जतायी जा रही है कि पुरानी रंजिश में 5-6 युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है | घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है | वहीं पुलिस ने ह्त्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है | जहाँ नयापारा गणेश नगर निवासी 25 वर्षीय पवन सोनी मंगलवार शाम अपने घर से दूकान जाने के लिए निकला था ,उसी दौरान गणेश नगर तिराहे के पास 5-6 युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया | और एक नहीं कई वार किये गए | जिससे घटना स्थल पर ही पवन की मौत हो गयी |

कृपया लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

मृतक के भाई के अनुसार ” आरोपी युवक ने मृतक पवन सोनी के दूकान पर लगे कैमरे को एकदिन पहले तोड़ दिया था , जिसकी रिपोर्ट लिखने युवक सिरगिट्टी थाना गया था | लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया ,हालांकि दुसरे दिन दोपहर को आरोपी ने पवन सोनी से आकर माफी माँगा था और पूरा मामला शांत हो गया था | परन्तु देर शाम को मेरे भाई पवन की हत्या हो गयी ” बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

आपको बता दें कि मृतक का कोरबा और सिरगिट्टी थाने में पुराना आपराधिक रिकार्ड है | और यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है | बीते दिनों पवन के कुछ लड़कों के साथ झगडा हुवा था |वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है | वही शहर कमे एक के बाद एक चाकूबाजी और गैंगवार घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related