HomeCHHATTISGARHबिजली ऑफिस के पास संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, जांच...

Date:

बिजली ऑफिस के पास संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, जांच में खड़े हो रहे कई सवाल…

लोरमी: 16 मई 2023

लोरमी। लोरमी -बिलासपुर मुख्य मार्ग के नजदीक में स्थित बिजली आफिस के परिसर में एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई है। मृतक के शरीर पर चोंट के निशान है और उसके पूरे शरीर पर धूल लगा हुआ है। मृतक की पहचान उत्तराखंड के रहने वाले 32 वर्षीय जगदम्बा प्रसाद सैमोल के रूप में हुई है, जो कि लोरमी में स्थित एक ढाबा आरव दा ढाबा में बतौर मिस्त्री काम करता था।बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात को भी काम खत्म कर ढाबे से निकला था, जिसकी आज सुबह संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों से संपर्क कर मौत की सूचना भी पुलिस के द्वारा दे दी गई है। संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का बयान जरूर सवाल खड़े कर रहा है। लोरमी थाना प्रभारी प्रारंभिक जांच में मृतक का शराब पीने से मौत की संभावना जता रहे हैं, लेकिन पुलिस चोंट के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

मृतक के पूरे शरीर में धूल लगा हुआ है, वहीं घटना स्थल पर जमीन में भी संघर्ष के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में युवक की मौत के पीछे संदेह भी खड़े हो रहे है। अगर पुलिस की बातों पर यकीन भी कर लिया जाए तो क्या 32 वर्ष के नौजवान युवक की मौत के पीछे कहीं जहरीली शराब तो नहीं है। फिलहाल लोरमी थाना पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही वो पूरे मामले पर कुछ कह पाने की बात कह रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रीमती नीलवेणी अम्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

जक्कू बाई कॉलोनी निवासी परिवार में शोक, 27 सितंबर...

बेमेतरा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित…

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम में की शिरकत बेमेतरा के...

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...