22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

“सरकार को बस्तर की शांति बहाली पर काम करना चाहिए” दंतेवाड़ा की नक्सली घटना के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात…

HomeChhattisgarh"सरकार को बस्तर की शांति बहाली पर काम करना चाहिए" दंतेवाड़ा की...

Date:

रायपुर : 27 अप्रैल 2023

रायपुर : दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुई नक्सली घटना के बाद से देश भर में सियासी पारा गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों के नेता छत्तीसगढ़ सरकार को नक्सल मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कल हुई घटना के साथ-साथ हाल ही में हुई नक्सली हिंसाओं को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नक्सलियों के बैकफुट जाने के सरकार के दावों पर कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। विधायक के काफिले पर भी हमला होता है। यह सभी घटनाएं राज्य सरकार के दावों की पोल खोलती है। राज्य सरकार के दावों में कितनी सच्चाई है यह घटनाएं बताती है। उन्होंने आगे क​हा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य की मदद कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद बस्तर आए थे। राज्य को बस्तर की शांति बहाली पर काम करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा की घटना के बाद नक्सलियों को ओपन चैलेंज कर दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि गर्व की बात ये है कि हमारे जवानों की शहादत लड़ते हुए हुई है। लेकिन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों को अब हम घेर के मारेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related