24.5 C
Raipur
Sunday, April 5, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन,पुलिस प्रशाशन पर लगे आरोप को पुलिस द्वारा धोने का प्रयास…

HomeChhattisgarhभाजपा कार्यकर्ताओ ने किया पुतला दहन,पुलिस प्रशाशन पर लगे आरोप को पुलिस...

Date:

मनेन्द्रगढ़ : प्रवीण निशी

27 अप्रैल 2023

मनेन्द्रगढ़: एम.सी.बी ..भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के इशारे पर जन प्रतिनिधियों व आम जन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरगुजा संभाग बंद का आह्वान किया गया जिसके अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ बंद को सांकेतिक बंद का आह्वान किया गया तथा पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा स्थानीय विश्राम गृह के सामने भारतीय जनता पार्टी के गगन भेदी नाराओ के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चक्का जाम का आयोजन किया गया |

जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी,जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा, संजय गुप्ता,धर्मेंद्र पटवा, अजय विश्वकर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज केशरवानी,धीरज पासवान, कोमल पटेल, निधि मित्तल, आलोक जायसवाल,विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल सिंह, मनीष सिंग,हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंग,किशन शाह, आनंद ताम्रकार, धर्मपाल सिंग टेकाम, स्वप्निल श्रीवास्तव, श्याम लाल सेन, रामधुन जायसवाल, राम रत्न चौधरी, जे के सिंग, जगत राम केवट, शिवम् सिंग, हीरालाल रजक ,मेहरबान श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित होकर पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा पुलिस प्रशासन के प्रतिक पुतला लाया तथा, जिसे पुलिस प्रशाशन पर लगे आरोप पर बचाओ की मुद्रा मे आकर कार्यकर्ताओ से पुतला को छीनने का प्रयास किया गया लेकिन अंततः पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ के द्वारा पुलिस प्रशाशन के विरोध मे पुतला का दहन कर दिया गया। इससे स्पस्ट होता है की यदि पुलिस प्रशाशन इतना ही मुस्तैद रहती तो प्रदेश के साथ ही साथ पुलिस के कार्य कलापो पर आम जन मानस ऊँगली नही उठाती। वही पार्टी द्वारा आयोजित चक्का जाम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव , रामधुन जायसवाल, कोमल पटेल ,विनोद गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित कर कहा कि विगत दिनों सरगुजा संभाग मे प्रदेश सरकार के इशारे पर संभाग मे भाजपा जनप्रतिनिधियों के उपर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर आदिवासी संत स्व. गहिरा गुरु के पुत्र, भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, हिन्दू आदिवासी नेता  गेंद बिहारी सिंह के साथ पुलिस प्रशाशन द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर, यह कहते हुए की तुम बहुत नेतागिरी करते हो, दुर्गापारा से मारपीट कर पुलिस वालों के साथ बल प्रयोग कर थाना ले आया। जो कि बहुत ही निंदनीय एवं आपत्तिजनक घटना जिसकी निंदा भारतीय जनता पार्टी करती है साथ ही आज जब हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा नियमों व संविधान के दायरे मे रह कर आज के चक्का जाम व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा पुतले को छीनने का प्रयास किया गया जो निंदनीय है तथा ऐसे कार्यों कि वजह से पुलिस प्रशाशन की छवि धूमिल हो रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राघव चड्ढा vs AAP: अचानक क्यों बढ़ा टकराव, क्या है पूरा राजनीतिक समीकरण?

सम्पादकीय कभी पंजाब की राजनीति का केंद्र, अब पार्टी के...