34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर दिनांक 27.04.23 को पी पी यार्ड/ भिलाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

HomeChhattisgarhदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन...

Date:

रायपुर- 27 अप्रैल , 2023/पीआर/आर

आज दिनांक 27 अप्रैल , 2023 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन , विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों के साथ पी पी यार्ड /भिलाई में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई |

स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं गाड़ियों का सिक्योरिंग, वैगन की खराबी से होने वाली डिरेलमेंट/ दुर्घटना, आर ओ एच शेड एवं ओपन यार्ड में कार्यस्थल पर संरक्षा, सिग्नल एवं पॉइंटस फेलुअर के समय और रिले रूम में कार्य करते समय सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा ली जाने वाली सावधानियां, हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का विश्लेषण , बी एम बी एस ब्रेक सिस्टम का कार्य प्रणाली एवं साइडिंग से गाड़ी क्लियर करते समय चालक , परिचालक एवं स्टेशन कर्मचारियों द्वारा जांच करना, आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग तथा प्राथमिक चिकित्सा पेटी का प्रदर्शन।

इस संरक्षा सेमिनार में डी एन बिशवाल/ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, समर कर/ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता/ पी पी यार्ड/ भिलाई, क्षेत्रीय प्रबंधक/ भिलाई , मंडल यांत्रिक अभियंता/ पी पी यार्ड/ भिलाई, जे के पात्रा/ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी /रायपुर , सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता/ पी पी यार्ड /भिलाई , सहायक सामग्री प्रबंधक/ आर ओ एच/ पी पी यार्ड/ भिलाई एवं डी विजय कुमार /मजदूर कांग्रेस का मंडल समन्वयक के साथ-साथ संरक्षा सलाहकार , सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 96 लोगों ने संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...