खगोलीय घटनाओं तथा ब्रम्हांड की सैर कर पाएंगे शहरवासी…29 अप्रैल को शाम 8 बजे से होगा प्रारंभ

HomeCHHATTISGARHखगोलीय घटनाओं तथा ब्रम्हांड की सैर कर पाएंगे शहरवासी...29 अप्रैल को शाम...

Date:

खगोलीय घटनाओं तथा ब्रम्हांड की सैर कर पाएंगे शहरवासी -टेलीस्कोप के माध्यम से दिखेगा आकाशीय नजारा

दुर्ग 26 अप्रैल 2023:अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस के उपलक्ष में नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत शहीद पार्क सेक्टर 5 में भिलाई वासियों को 29 अप्रैल की शाम 8 बजे टेलिस्कोप के माध्यम से ब्रह्मांड तथा खगोलीय घटनाओं का नजारा निःशुल्क दिखाया जाएगा। परिवार के सभी वर्ग के लोग स्टारगेजिंग के माध्यम से अकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं को देख पाएंगे। महापौर नीरज पाल एवं निगम निगम आयुक्त रोहित व्यास का यह पहला अभिनव पहल है जिसमें खगोलीय घटनाओं से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी ग्रहों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा और विस्तार से जानकारी जी जाएगी। 110 गुना जुमिंग केपीसीटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलिस्कोप से ग्रहों को नजदीक से देखने का मौका पहली बार लोगो को मिलेगा। अकाशीय गतिविधि तथा खगोलीय घटनाओं को देखने के लिए खुले स्थान की आवश्यकता होती है, शहीद गार्डन में लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं इसलिए इस गार्डन का चयन किया गया है, जहां आसानी से ग्रहों को निहारा जा सकेगा। सूर्य, चंद्रमा, तारे, पृथ्वी, जूपिटर आदि ग्रहों की विस्तृत जानकारी भी लोगों को 29 अप्रैल को बताई जाएगी। ब्रह्मांड में होने वाले गतिविधियों, आसमान का रंग नीला क्यों होता है, तारे क्यों चमकते हैं, चांद और सूरज कहां छिप जाता है, रात के समय आसमान काला क्यों दिखाई देता है, गुरुत्वाकर्षण का क्या प्रभाव पड़ता है, कितने प्रकार के ग्रह होते हैं, चंद्रमा आर्बिट कैसे करता है, टिमटिमाते तारों आदि के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में होती है तथा दूर आसमान में ग्रहों को नजदीक से देखने की उत्सुकता भी होती है। यह उत्सुकता 29 अप्रैल को आम लोगों के लिए दूर हो जाएगी और जो भी लोग टेलीस्कोप के माध्यम से ग्रहों को देखना चाहेंगे वह आसानी से ग्रहों को देख पाएंगे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...