रायपुर के होटल में युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्या की कोशिश…

HomeCHHATTISGARHCRIMEरायपुर के होटल में युवती की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवक ने...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़

गंज थाना क्षेत्र के झूलेलाल चौक के पास स्थित एक होटल में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। होटल के कमरे में ठहरी एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक ने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हेड लाइंस
होटल के कमरे में युवती की चाकू मारकर हत्या
वाराणसी निवासी युवक ने खुद को घायल कर आत्महत्या की कोशिश की
युवती की चीख सुनकर पहुंचे होटल कर्मचारी, पुलिस को दी सूचना
विवाद की वजह तलाश रही गंज पुलिस, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे

होटल के कमरे में हुई घटना: गंज थाना प्रभारी दीपक पासवान के अनुसार, झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइस के तीसरे फ्लोर पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कमरा नंबर 401 में यह घटना हुई। कमरे में मौजूद युवती पर युवक ने चाकू से हमला किया। इसके बाद युवक ने स्वयं को भी चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

यूपी का रहने वाला है युवक: पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरा नंबर 401 में कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी ठहरे हुए थे। कृष्ण कुमार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का निवासी बताया गया है, जबकि मृतका रिमन मंडावी छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में पहचान पत्र जमा कराए थे, जिनकी पुष्टि के बाद उन्हें कमरा दिया गया था।

चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारी: होटल कर्मचारियों के अनुसार, कमरे से युवती के जोर-जोर से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने पर कर्मचारी वहां पहुंचे। दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खोला गया। इसके बाद खिड़की से देखने पर युवती गंभीर हालत में पड़ी मिली, जबकि युवक खुद को चाकू मारकर घायल कर रहा था। कर्मचारियों ने तत्काल गंज पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में युवती ने तोड़ा दम: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक का इलाज जारी है। घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस: गंज पुलिस अब घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संपादकीय: सीमाओं से परे आजादी का अर्थ

आजादी केवल राजनीतिक स्वतंत्रता का नाम नहीं, बल्कि भय,...

विभाजन की विभीषिका को याद कर भाजपा ने लिया राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प…

BY ANAND GUPTA (JASHPUR) जशपुर, छत्तीसगढ़ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के...