33.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुर का कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने किया निरीक्षण…

HomeChhattisgarhRaipurरायपुर का कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, डिप्टी CM अरुण साव ने...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

49 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में, हजारों लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मुख्य बिंदु

  • कचना रेलवे ओवर-ब्रिज का 96% निर्माण कार्य पूरा
  • डिप्टी CM अरुण साव ने किया अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण
  • अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश
  • 49 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा ओवर-ब्रिज
  • ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक की समस्या से मिलेगी राहत
  • पेंटिंग, फिनिशिंग और लाइटिंग का काम जारी

रायपुर : रायपुर में खम्हारडीह-कचना रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर-ब्रिज जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को ओवर-ब्रिज के अंतिम चरण के कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को शेष काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओवर-ब्रिज पर पैदल चलकर तकनीकी मानकों की जानकारी ली। साथ ही लाइटिंग व्यवस्था के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पोल और लाइट्स लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी और सेतु संभाग के मुख्य अभियंता एस.के. कोरी भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कचना ओवर-ब्रिज का लगभग 96 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्यों को तेजी से पूरा कर जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ओवर-ब्रिज के शुरू होने से रायपुर शहर और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को रेलवे फाटक बंद होने और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, तेज और सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। कचना ओवर-ब्रिज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका लंबे समय से लोगों को इंतजार था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार रायपुर-वाल्टेयर रेलवे लाइन पर खम्हारडीह और कचना के बीच करीब 49 करोड़ रुपए की लागत से यह रेलवे ओवर-ब्रिज बनाया जा रहा है। पुल के रेलवे सेक्शन और दोनों छोरों के पहुंच मार्ग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में पेंटिंग और फिनिशिंग का कार्य जारी है। इसके बाद नाली निर्माण और लाइटिंग कार्य शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि ओवर-ब्रिज शुरू होने के बाद इस रूट पर यातायात अधिक व्यवस्थित और तेज होगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related