रायपुर / छत्तीसगढ़
बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों पर हो सकती है अहम चर्चा
मुख्य्मन्त्री विष्णुदेव साय आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा भी दिल्ली दौरे पर गए हैं। माना जा रहा है कि बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
मुख्यमंत्री साय ने रवाना होने से पहले कहा कि बस्तर क्षेत्र में सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने का काम भी तेज़ी से किया जा रहा है।
मुख्य बिंदु
- CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
- गृह मंत्री विजय शर्मा भी दौरे में शामिल
- बस्तर अभियान और विकास कार्यों पर होगी चर्चा
- किसानों के लिए MSP बढ़ाने पर केंद्र सरकार का जताया आभार
- सुरक्षा और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट दी जा सकती है
बस्तर अभियान की देंगे जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अभियान की प्रगति और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
MSP बढ़ाने पर केंद्र का आभार
Narendra Modi सरकार द्वारा कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने के फैसले पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।
अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में होने वाली बैठक में:
- बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति
- नक्सल उन्मूलन अभियान
- स्वास्थ्य और राशन योजनाएं
- आयुष्मान कार्ड वितरण
- किसानों से जुड़े मुद्दे
- केंद्र से मिलने वाली सहायता
जैसे विषयों पर चर्चा संभव है।
ख़बरें और भी…


