बालोद में न्यायिक अधिकारी को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती मांग से मचा हड़कंप…

HomeCHHATTISGARHबालोद में न्यायिक अधिकारी को जान से मारने की धमकी, 3 करोड़...

Date:

बालोद / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पदस्थ एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिलने से प्रशासनिक और न्यायिक हलकों में सनसनी फैल गई है। गुंडरदेही में कार्यरत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को डाक के माध्यम से एक बंद लिफाफा प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया गया है कि वे रिश्वत लेकर गलत फैसले करते हैं।

मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, 27 मार्च की दोपहर पोस्टमैन के जरिए यह पत्र उन्हें मिला। पत्र में धार्मिक शब्दों के साथ शुरुआत करते हुए लिखा गया है कि यदि 3 करोड़ रुपये की फिरौती नहीं दी गई, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही पत्र में बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन का हवाला देते हुए खुद को “मौत” बताया गया है और चेतावनी दी गई है कि कोई उन्हें बचा नहीं सकता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुण्डरदेही थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में नक्सलियों द्वारा दी गई है या किसी शरारती तत्व की साजिश है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम पत्र के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, न्यायिक अधिकारी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं।

यह भी पढ़े;

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ड्यूटी पर जा रहे 108 वाहन के पायलट की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ जगदलपुर के देउरगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग...

हाईटेंशन लाइन से टकराया स्ट्रीट लाइट का पोल, पांच मजदूर झुलसे, ठेकेदार को नोटिस…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्ट्रीट...