43.1 C
Raipur
Friday, May 22, 2026

आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी संगीत संध्या…

HomeEntertainmentआशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़/ मनोरंजन

स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शहर के कलाकार देंगे स्वर कोकिला को भावपूर्ण नमन

मुख्य बिंदु
22 मई को शाम 6:30 बजे से आयोजन
मायराम सुरजन हॉल में होगा भव्य कार्यक्रम
शहर के प्रतिष्ठित कलाकार देंगे प्रस्तुति
आशा भोसले के अमर गीतों से सजेगी संगीतमयी शाम

रायपुर: राजधानी रायपुर में संगीत प्रेमियों के लिए एक खास संगीतमय आयोजन होने जा रहा है। स्टार म्यूजिकल ग्रुप, रायपुर द्वारा स्वर कोकिला आशा भोसले को समर्पित “आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके डायरेक्टर -आर.मुरली, एवं आयोजक ए. श्रीदेवी जी होंगे। यह कार्यक्रम 22 मई 2026, यानि आज शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से मायराम सुरजन हॉल, राजबंधा मैदान में आयोजित होगा।

इस आयोजन में मंच संचालक श्रीमति संध्या राज एवं ए के श्रीनिवास मूर्ति रहेंगे एवं डी नागेश राव एवं डी श्रीनिवास राव विशेष सहयोगी बताया गया। शहर के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से आशा जी के अमर गीतों को जीवंत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक भावपूर्ण एवं यादगार संध्या प्रदान करना है, जहाँ पुरानी यादें ताजा होंगी और सुरों की मिठास से माहौल सराबोर रहेगा।

संगीत प्रेमियों के लिए खास अवसर
यह संगीतमयी संध्या उन सभी लोगों के लिए खास होगी, जो पुराने मधुर गीतों और शास्त्रीयता से सजे संगीत को पसंद करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकार आशा भोसले के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

आयोजन में शामिल होने का आग्रह
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों की उपस्थिति ही कलाकारों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा होती है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ज्वेलर्स के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदर बाजार इलाके में सनसनी, पुलिस हर...

तेल गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख…

बलौदाबाजार / छत्तीसगड़ देर रात लगी आग ने पूरे गोदाम...

सुशासन तिहार में आज जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, राजधानी में ई-रिक्शा पंजीयन अभियान भी शुरू…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे योजनाओं और शिकायतों...