41.1 C
Raipur
Monday, May 25, 2026

रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: जिंदा दफन कर की गई युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग बना वजह…

HomeChhattisgarhरायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: जिंदा दफन कर की गई...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

हाइलाइट्स

  • प्रेमिका को परेशान करने के आरोप में युवक की बेरहमी से हत्या
  • अधमरी हालत में 40 किमी दूर ले जाकर जिंदा दफनाया
  • पोस्टमॉर्टम में सांस नली में मिट्टी जाने से मौत की पुष्टि
  • गर्लफ्रेंड समेत 6 आरोपी शामिल, 5 गिरफ्तार, 1 फरार

प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद, बना खूनी अंजाम

रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मृतक नितेश बत्रा (29), जो शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी था और ठेकेदारी का काम करता था, पर आरोप था कि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड को लगातार परेशान करता था। 16 मार्च की रात वह माना क्षेत्र में युवती के घर पहुंचा, जहां आरोपी श्याम सुंदर सोनी भी मौजूद था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और श्याम ने अपने दो कर्मचारियों को बुलाकर नितेश पर हमला करवा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

अधमरी हालत में 40 किमी ले जाकर जिंदा दफनाया

मारपीट के बाद आरोपियों ने नितेश को अधमरी हालत में ऑटो में बैठाकर अभनपुर की ओर ले गए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वे मुजगहन, माना, टिकरापारा और अभनपुर जैसे चार थाना क्षेत्रों से होकर गुजरे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। भरेंगाभाठा गांव के पास पहुंचकर आरोपियों ने पहले युवक को फिर पीटा, गले में गमछा डालकर मारने की कोशिश की और बाद में मुरूम खदान में गड्ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दिया। इस घटना में दो नाबालिग समेत कुल छह लोग शामिल बताए गए हैं।

5 दिन बाद खुला राज, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

घटना के पांच दिन बाद 21 मार्च को ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक गड्ढे में शव देखा, जिसका एक हाथ और पैर बाहर निकला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और सांस नली में मिट्टी भर जाने से हुई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सावित्री साहू, सुमित कोसले और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी माइकल सैनी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें;

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत…

सरगुजा / छत्तीसगढ़ सरगुजा, छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग में हुए...