19.7 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी की मांग, राज्यसभा में सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने उठाया मुद्दा…

HomeNationalNEW DELHI60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता की देखभाल के लिए 45...

Date:

नई दिल्ली /भारत

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश की सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता की देखभाल हेतु 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी देने की वकालत की। उन्होंने इसे समय की आवश्यकता बताते हुए “सैंडविच पीढ़ी” की सामाजिक और मानसिक चुनौतियों को रेखांकित किया।

सैंडविच पीढ़ी की मजबूरी पर चिंता
बीते शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने कहा कि सरकार महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है, लेकिन अब कामकाजी वर्ग की एक और गंभीर समस्या पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने उन लोगों की स्थिति को “सैंडविच पीढ़ी” बताते हुए कहा कि ये लोग एक ओर पेशेवर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, तो दूसरी ओर वृद्ध माता-पिता की देखभाल का दायित्व भी उठा रहे हैं।

तेजी से बढ़ रही बुजुर्ग आबादी का हवाला
सांसद ने आंकड़े रखते हुए बताया कि 2026 में भारत में युवाओं की संख्या सर्वाधिक होने के बावजूद वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 14.9 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो 2036 तक 23 करोड़ से ऊपर पहुंच जाएगी। उन्होंने चेताया कि आने वाले समय में हर तीसरा भारतीय बुजुर्ग होगा। ऐसे में बुजुर्ग-केन्द्रित नीतियों की जरूरत और भी बढ़ जाती है।

छुट्टी को मानवीय अधिकार बताया
सुमित्रा बाल्मीक ने कहा कि शहरीकरण और रोजगार के कारण लाखों युवा अपने माता-पिता से दूर रहने को मजबूर हैं। जब घर में बुजुर्गों को चिकित्सा या भावनात्मक देखभाल की आवश्यकता होती है, तब बेटे या बेटी की मौजूदगी बेहद जरूरी होती है, लेकिन कार्यालय से छुट्टी मिलना बड़ी चुनौती बन जाता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान किया जाए। सांसद ने कहा, “जिस तरह एक मां अपने बच्चे को वर्षों समर्पित करती है, उसी तरह बीमार माता-पिता की सेवा के लिए संतान को भी समय मिलना चाहिए।”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, चांदी 8,700 रुपये चढ़ी, सोना भी नई ऊंचाई पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• चांदी 8,736 रुपये उछलकर 2,53,665 रुपये...