HomeCHHATTISGARHCCTV फुटेज ने खोला CHILD MURDER CASE का राज , जन्मदायी...

Date:

CCTV फुटेज ने खोला CHILD MURDER CASE का राज , जन्मदायी माँ ने ही काली साड़ी पहनकर बच्चे को तालाब में फेंका

दुर्ग : स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि

दुर्ग के नगपुरा चौकी क्षेत्र के नगपुरागाँव में 30 और 31 मार्च की दरम्यानी रात एक ६ माह का बच्चा लापता हो गया था | जिसकी लाश दुसरे दिन दिन तालाब में मिली | बच्चे की ह्त्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया | जांच में पायी गयी CCTV फुटेज में चौकाने वाला दृश्य सामने आया कि एक माँ ने ही बच्चे की हत्या की है | इस हत्या की जांच के बाद दुर्ग पुलिस ने CCTVफुटेज जारी किया है | फुटेज में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक महिला काले रंग की साडी में बच्चे को लेकर देर रात अकेली घूम रही है | इस CCTV फुटेज के मुताबिक बच्चे की हत्या कोई और नहीं बल्कि माँ ने ही किया है |

दरअसल ,बच्चे के माता-पिता ने ही पुलिस को शिकायत की थी कि उनका ६ माह का बच्चा घटना की रात बिस्तर से अचानक गायब हो गया था | पुलिस की जांच के दौरान शव तालाब में मिला जिसके बाद जांच में यह बात भी सामने निकल कर आयी , कि बच्चे की माँ मानसिक रोगी है | वो झाड फूँक ,जादू टोना पर विश्वास करती थी | गांव के लोगों ने भी पुलिस की पूछताछ में बताया है कि मां जादू टोना करती है। घटना की रात उसने अपने बच्चे को दूध पिलाया। जब वो सो गया तो उसे गोद में लेकर माँ काली साडी पहनकर निकली और अपने ६ माह के बच्चे को जिन्दा तालाब में फेंक दिया | उसके बाद बच्चा चोरी होने का हल्ला कर दिया।|

दुर्ग एस.पी. अभिषेक पल्लव ने मीडिया को मामले की जानकारी दी थी कि माँ ने ही बच्चे की हत्या की है | क्योंकि पी.एम.रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो चूका था कि बच्चे के पेट में माँ का दूध मिला था | मौत के एक से दो घंटे पूर्व ही माँ ने बच्चे को दूध पिलाया था |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...