21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में महिला रचनाशीलता और समकालीन साहित्य की प्रभावशाली प्रस्तुति…

HomeChhattisgarhरायपुर साहित्य उत्सव 2026 में महिला रचनाशीलता और समकालीन साहित्य की प्रभावशाली...

Date:

रायपुर /छत्तीसगढ़

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव 2026 पूरे उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उत्सव के अंतर्गत सुरजीत नवदीप मंडप में महिला साहित्यकारों के विशेष काव्य-पाठ सहित काव्य और व्यंग्य के विविध सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 90 से अधिक नवोदित एवं समकालीन रचनाकारों ने सक्रिय सहभागिता की। जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान, छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान तथा छत्तीसगढ़ मित्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला काव्य-पाठ का संयोजन डॉ. सीमा निगम ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रश्मिलता मिश्रा, शशि सुरेंद्र दुबे एवं शकुंतला तरार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

महिला साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, नदियों की महिमा, सामाजिक सरोकार, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों को संवेदनशील एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विमला माहेश्वरी, भारती यादव मेधा, पूर्वा श्रीवास्तव, पल्लवी झा, अनिता झा, अंजना भाके ‘कनुप्रिया’ सहित अनेक कवयित्रियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर किया। इसके अतिरिक्त सामूहिक काव्य-पाठ और व्यंग्य सत्रों में धमतरी, महासमुंद और रायपुर के रचनाकार समूहों ने लोक और समकालीन संवेदनाओं को स्वर दिया।

दिनभर चले इन सत्रों में साहित्य प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार रायपुर साहित्य उत्सव अब एक सांस्कृतिक आयोजन से आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने वाला बौद्धिक आंदोलन बन चुका है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...