34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर के जनता कॉलोनी में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा हुए शामिल.

HomeChhattisgarhरायपुर के जनता कॉलोनी में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ,छत्तीसगढ़ योग...

Date:


रायपुर, 03 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने 02 अप्रैल को रायपुर के बाल गंगाधर तिलक वार्ड, जनता कालोनी गुढ़ियारी के कुंभारे चौक गार्डन में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया। इस दौरान नागरिकों को कई योग आसन भी सिखाए गए। योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत यह रायपुर में 31वां निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र है। यहां प्रतिदिन सुबह 6 से 7.30 बजे तक योग प्रशिक्षक श्रीमती अनिता सहारे द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। 
श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि योग आयोग का उद्देश्य आमजनों को नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए आयोग द्वारा लगातार रायपुर शहर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। सभी नागरिक इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद श्रीमती कामिनी देवांगन सहित योग साधकगण, बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...