रायपुर में 18 और 19 दिसंबर को मांस-मटन बिक्री पर पूरी तरह रोक, महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम सख्त…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में 18 और 19 दिसंबर को मांस-मटन बिक्री पर पूरी तरह...

Date:

पावन जयंती अवसर पर लिया गया निर्णय

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने गुरू घासीदास जयंती (18 दिसंबर 2025) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर 2025) के अवसर पर शहर में मांस-मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में लिया गया है। इन दोनों पावन अवसरों पर निगम क्षेत्र के सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।

स्वास्थ्य विभाग को सख्त निगरानी के निर्देश

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, निगम क्षेत्र के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और जोन स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे, ताकि प्रतिबंध का व्यवहारिक रूप से पालन सुनिश्चित हो सके। निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी मांस-मटन की अवैध बिक्री न हो और किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

होटलों पर भी रहेगी नजर, उल्लंघन पर कार्रवाई तय

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम की टीमें इन दोनों दिनों में होटलों और भोजनालयों पर भी विशेष नजर रखेंगी। यदि किसी होटल या दुकान में मांस-मटन का विक्रय या परोसने की पुष्टि होती है, तो संबंधित सामग्री की जप्ती के साथ संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे इन पावन अवसरों की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...